{"_id":"59ff24bd4f1c1bce408b4c30","slug":"151509893309-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, पिता-पुत्र की मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)।
कोतवाली क्षेत्र के पुसगवां गांव के जंगल में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस दौरान वहां से ट्रैक्टर से गुजर रहे पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। एक घर के दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया।
पुसगवां गांव निवासी 44 वर्षीय सतेंद्र पाल रविवार सुबह पौने दस बजे ट्रैक्टर से बाजरा के पूले लेकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के आगे उनका 18 वर्षीय बेटा सुमित कुमार पैदल चल रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे सुमित के ऊपर गिरा। तार में करंट प्रवाहित था, जिससे सुमित तड़पने लगा। बेटे को तड़पते देख सतेंद्रपाल ने ट्रैक्टर से कूदकर तार हाथों से पकड़कर हटाने की कोशिश की। इससे सतेंद्रपाल को भी तेज करंट लगा। इससे सतेंद्र और उसके बेटे सुमित की मौके पर मौत हो गई। उनकी चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने फोन पर सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। हादसे का पता लगने पर कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रोते बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा तो गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
...............
मृतकों के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद
एसडीएम लाल बहादुर एवं तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी को इस हादसे की सूचना मिली तो कुछ ही देर में पुसगवां गांव जा पहुंचे। उन्होंने हादसे के बारे में पूछताछ करने के बाद मृतकों के परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन से पूरी मदद दिलाई जाएगी। निर्धारित किसान दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, बिजली विभागीय क्लेम दिलाए जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
........
जर्जर लाइन बनी हादसे का सबब
ग्रामीणों के मुताबिक यहां क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है। इससे आए दिन तार टूटते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत आला अफसरों से की गई। मगर उनकी नहीं सुनी गई। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसडीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग को लिखित निर्देश दिया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।