फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अब तो खत्म हो गई बसपा

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अब तो खत्म हो गई बसपा

Thu, 29 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अब तो खत्म हो गई बसपा
बदायूं। उत्तर-प्रदेश सरकार की ओर से जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के श्रम समन्वय और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा और नसीमुद्दीन से जुड़े सवालों के जवाब बेहद तीखे अंदाज में दिए। बोले- बसपा का नाम न लें, वह तो अब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने जिन सपनों के साथ बसपा की स्थापना की, उसको मायावती ने अपनी महत्वाकांक्षाओं में हवा में उड़ा दिया। नसीमुद्दीन के सवाल पर बोले- वह भी कोई जनाधार वाले नेता नहीं हैं।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार शाम को यहां पहुंचे। पीड्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं और जिले के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने महज सौ दिन में ही एतिहासिक कार्य कर दिखाए हैं। सपा सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। अभी इस पर और काम चल रहा है। भाजपा सरकार ने जनता को भयमुक्त शासन देने का संकल्प पूरा किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को सुबह विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे। बुधवार शाम को उनके यहां पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य समेत पार्टी के कई नेताओं और विधायकों ने स्वागत किया। बृहस्पतिवार शाम को वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed