फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 people of Kakrala face the threat of treason, the intelligence agency has prepared a list

Budaun News: ककराला के 15 लोगों से राष्ट्रद्रोह का खतरा, खुफिया एजेंसी ने तैयार की सूची

Sat, 27 May 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
15 people of Kakrala face the threat of treason, the intelligence agency has prepared a list
- पिछले महीने एटीएस ने भी ककराला में की थी संदिग्ध युवक की तलाश
विज्ञापन

- सोशल साइट्स पर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले हो रहे चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। देश की खुफिया एजेंसियों की रडार पर एक बार फिर ककराला है। पिछले महीने यहां एटीएस भी एक युवक की तलाश में आई थी। एटीएस को एक युवक के बारे में पता चला था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। हालांकि अब वह युवक यहां दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा अब ककराला के उन 15 लोगों की सूची तैयार की गई है जिनसे राष्ट्रद्रोह का खतरा है। चिह्नित लोगों की सभी गतिविधियों की जांच की जा रही है, ताकि साक्ष्यों के साथ सूची एटीएस को भेजी जा सके।
ककराला के कुछ युवक दूसरे प्रांतों में रहते हैं तो कुछ अलीगढ़ में। वह कई आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रह चुके हैं। साथ ही उनके खिलाफ कुछ साक्ष्य ऐसे मिले हैं जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आते हैं। उनकी फेसबुक, व्हाट्सएप से शेयर की जा रहीं देश विरोधी पोस्ट को भी जांच एजेंसियां कार्रवाई का आधार बना रही हैं। देश विरोधी गतिविधियों में उनका नाम कई बार सामने आया तो मामला एटीएस तक पहुंच गया। एटीएस ने भी यहां के रहने वाले इन खुराफातियों पर निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन

गोपनीय तौर पर उन लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है तो उनके संपर्क में रहने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। हाल ही में स्थानीय खुफिया एजेंसी ने जो सूची तैयार की है उसमें ऐसे लोग शामिल हैं जिनसे राष्ट्रद्रोह का खतरा बताया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही देशभर के कई प्रांतों में ठिकाना बना चुके इन खुराफातियों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो सकती है। इस संबंध में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव ने बताया कि एटीएस अपने स्तर से ही जांच और कार्रवाई करती है। स्थानीय पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed