फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीएम ने दिए 11 आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश

डीएम ने दिए 11 आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश

Mon, 18 Feb 2019 08:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए 11 आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश
बदायूं। चिकित्सा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीएम ने चिकित्साधिकारियों और स्टाफ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लक्ष्य के अनुसार संस्थागत प्रसव न कराने वाली 11 आशाओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं, वहीं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि संविदा के आधार पर रखे गए चिकित्सकों का भी स्थानांतरण किया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद सीएचसी, पीएचसी के आवासों में वर्षों से जमे कर्मचारियों से आवास भी खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने पाया कि 43922 संस्थागत प्रसवों में से अब तक 36809 प्रसूताओं का ही भुगतान किया गया है। ककराला स्थित सीएचसी में लक्ष्य के सापेक्ष कम संस्थागत प्रसव होने पर डीएम ने एमओआईसी भुवनेश कुमार से कड़ी नाराजगी जताई। बैठक के दौरान पता चला कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 12510 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सा इकाइयों को रेफर किया था। अब तक 8100 बच्चों का इलाज किया गया। 4410 बच्चों का अब तक इलाज नहीं हो सका, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध आंकड़ों में इलाज से वंचित बच्चों का कोई भी अता-पता नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने शेखूपुर, बिनावर, रसूलपुर, जगत और कुवंरगांव की चिकित्सा इकाइयों की अतिरिक्त स्टाफ नर्स को तुरंत ही दूसरे स्थानों पर स्थानांतरण करने के आदेश दिए। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन आशाओं की सेवाएं होंगी समाप्त
बिसौली की सीएचसी के गांव धरैरा की आशा साधना, गांव भानपुर की राधा, गांव अहरौला की रचना, गांव आलमपुर की प्रीति, गांव सिचौली की नीलम, गांव रंपुरिया की कृष्णा और आसफपुर सीएचसी के अटैचल गांव मुंसिया नगला की अमलेश, गांव सीकरी की नमिता, गांव सिरसावा की नीतू, गांव संग्रामपुर की रिजवाना और गांव दबतोरी की सुमन देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed