फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
ाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले चल रहे आंदोलन के तहत सोमवार को यहां पर मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में काफी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

जुलूस पुलिस लाइन, रोडवेज, लावेला चौक होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। मंच के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है। इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। अब यह आंदोलन शांत होने वाला नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली तक चलता रहेगा। सभी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी मांग को लेकर जमकर नारे लगाए। मशाल जुलूस में काफी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों के होने की वजह से बीएसए कार्यालय के बाहर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही।
विज्ञापन

इस मौके पर एके मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडेय,सुशील चौधरी, सरोज यादव, उदयवीर सिंह यादव, राजीव कुमार, अराफात खान, गौरव यादव, सुल्तानुदीन, हरीश यादव, अशोक बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी तक वेतन नहीं मिला, तो छह से होगी तालाबंदी
मंच जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बाहरी जिलों से आये व स्थानीय नवनियुक्त शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि अभिलेखों के सत्यापन का उत्तरदायित्व विभाग का है। इसमें शिक्षकों को क्यों परेशान किया जा रहा है। यदि पांच फरवरी तक ऐसे शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया तो मजबूरन छह फरवरी से स्कूलों और कार्यालयों में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed