फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   छुटभैया नेताओं की गोद में जा छिपे घोटालेबाज माफिया

छुटभैया नेताओं की गोद में जा छिपे घोटालेबाज माफिया

Wed, 16 Jan 2019 11:35 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
छुटभैया नेताओं की गोद में जा छिपे घोटालेबाज माफिया
बदायूं। तीन करोड़ के खाद घोटाले में नामजद गोदाम प्रभारी, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। सूत्रों की माने तो घोटालेबाज छुटभैया नेताओं की गोद में जाकर छिप गए हैं। वहीं से पुलिस पर दबाव बना रहे हैं और जांच भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीसीएफ जिला प्रबंधक अशोक शर्मा ने करीब बीस दिन पूर्व सिविल लाइंस थाने में गोदाम प्रभारी जगतपाल, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों पर आरोप था कि उन्होंने आंवला से लाई गई तीन करोड़ की खाद गायब कर दी। उन्होंने खाद खरीदने के तो दस्तावेज दिए लेकिन खाद कहां गई, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं सौंपा। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो दिन पहले ही घोटाले से संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए थे। उसके दूसरे दिन एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने टीम से प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस लगातार आरोपियों पर दबाव बनाने की कोशिश में है, वहीं घोटालेबाज माफिया छुटभैया टाइप के नेताओं के माध्यम से सिफारिश करा रहे हैं। इससे आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस टीम को चुनौती बन गई है। अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed