फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the day of tying Rakhi, Tarun's family members kept crying, sister said- to whom will I tie Rakhi now?

Budaun News: राखी बांधने के दिन बिलखते रहे तरुण के परिजन, बहन बोली-अब किसको राखी बांधूंगी

Sat, 29 Aug 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
On the day of tying Rakhi, Tarun's family members kept crying, sister said- to whom will I tie Rakhi now?
रक्षा बंधन वाले दिन भी तरुण के घर शोक में डूबी महिलाएं। संवाद
बिसौली। अनियंत्रित गति से दौड़ने वाले डंपर ने अग्निवीर बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे युवा तरुण की जान ही नहीं ली, बल्कि उसके परिवार के लोगों के सपने भी चकनाचूर कर दिए। तरुण की मौत ने रक्षाबंधन पर उसकी बहन को भारी पीड़ा दी है। रक्षाबंधन पर तरुण के घर में बिलखने की आवाज सुनाई दे रही थीं। बहन यह कहते रो रही थीं कि पिछले रक्षाबंधन पर भाई ने वर्दी में राखी बंधवाने का वादा किया था, लेकिन डंपर ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

तरुण की बहन अन्नू उसको याद कर बार-बार यही कहकर रोती रही, मैं अब किसको राखी बांधूंगी...। उसकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
अग्निवीर बनने का सपना आंखों में संजोकर रोज मैदान में पसीना बहाने वाले युवक तरुण और उसके दोस्त अर्पित को आसफपुर की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने बृहस्पतिवार सुबह रौंद दिया था। हादसे में तरुण की मौत हो गई थी और घायल अर्पित का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार की घटना के बाद शुक्रवार को भी परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
- हादसे की जांच में पुलिस ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित है। एसआई मदन पाल सड़क पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। वहीं, हादसे में घायल अर्पित का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन के मुताबिक उसकी हालत में बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को कुछ सुधार है। परिवार को अब उसके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आगे एक बाइक से भी भिड़ा था डंपर
गहोरा निवासी बबलू ने बताया कि वह बाइक से बिसौली जा रहे थे। बिजलीघर के सामने पीछे से तेज गति से डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और निकल गया। टक्कर लगने से उनकी बाइक का शीशा टूट गया और वह गिरने से बाल-बाल बचे। उसके मुताबिक डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। बाद में जानकारी हुई कि यही डंपर दो युवकों की बाइक को भी टक्कर मारकर निकला था।
---
डंपर की धरपकड़ के लिए जांच तेज कराई जा रही है। कुछ सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। शाम या सुबह तक डंपर ट्रेस होने की उम्मीद है।
- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली

रक्षा बंधन वाले दिन भी तरुण के घर शोक में डूबी महिलाएं। संवाद

रक्षा बंधन वाले दिन भी तरुण के घर शोक में डूबी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed