फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला में गुस्साए किसानों का बेमियादी धरना शुरू

कछला में गुस्साए किसानों का बेमियादी धरना शुरू

Wed, 05 Dec 2018 05:47 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
कछला में गुस्साए किसानों का बेमियादी धरना शुरू
पिछले कई दिनों से गन्ने का बकाया भुगतान कराने और भारतीय स्टेट बैंक की कछला शाखा में किसानों के क्रेडिट कार्ड न बनाए जाने पर नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बैंक गेट पर प्रदर्शन के बाद धरना शुरू कर दिया। यूनियन नेताओं ने समस्या के समाधान होने तक धरना देने का निर्णय किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पूर्वाह्न में भारतीय स्टेट बैंक की कछला शाखा पर पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बनाए जाने की मैनेजर शरद जायसवाल से शिकायत की। बातचीत के दौरान यूनियन के नेताओं और बैंक मैनेजर की नोकझोंक भी हुई। मैनेजर ने उन्हे कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया लेकिन मनमानी के आरोप को लेकर यूनियन के नेताओं का तेवर सख्त रहा। बैंक से बाहर निकले यूनियन के नेताओं ने गेट के पास ही धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर उन्होंने गन्ना बकाया भुगतान की मांग भी उठाई। कहा कि न्योली चीनी मिल के अफसर कछला क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

धरनास्थल पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों की ओर से भी ठोस जवाब नहीं मिल पाता है। गन्ने को लेकर पहले ही आंदोलन का एलान किया जा चुका था। धरनास्थल पर ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इसी के साथ यूनियन के नेताओं ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने और बकाया भुगतान होने तक धरना जारी रखने का भी निर्णय किया। प्रदर्शनकारियों में राजेश कुमार सिंह, सुखपाल सिंह, नत्थूलाल वर्मा, हरचरन सिंह, वेदप्रकाश सिंह, कालीचरन, जयपाल सिंह और नक्षत्रपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed