फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेला हमारी संस्कृति की धरोहर हैं : धर्मेंद्र यादव

मेला हमारी संस्कृति की धरोहर हैं : धर्मेंद्र यादव

Thu, 27 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेला  हमारी संस्कृति की धरोहर हैं : धर्मेंद्र यादव
फोटो- 32
विज्ञापन


मेला हमारी संस्कृति की
धरोहर हैं : धर्मेंद्र यादव
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली। सपा सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इसे सहेजकर रखना सबका कर्तव्य है।
सपा सांसद नगर के समीप मलइया वाले बाबा पर लगने वाले मेले के उद्घाटन अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान मनोरंजन के लिए मेला लगाते हैं। इससे पिछली यादें तरोताजा होती हैं। साथ ही लोगों की आसपास वालों से मुलाकात हो जाती है। यह बुजुर्गों की बनाई हुई संस्कृति है। इसे बनाए रखना चाहिए। इससे पूर्व सपा सांसद ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, रामवीर सिंह यादव, महेंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, प्रभाकर शर्मा, घनश्याम माहेश्वरी, वीरेश यादव, अबरार अहमद, इसरार खां, ईशपाल यादव, राशिद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
------------
कार्यकर्ताओं ने किया सपा सांसद का स्वागत
कादरचौक। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के कादरचौक पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी में सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय भय का वातावरण है। विकास के कार्य ठप पड़े हैं। चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर संपर्क करें। लोगों को सपा की उपलब्धियां बताएं। इस अवसर पर अशोक यादव, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष हिमांशु यादव, इंद्रपाल सिंह, कौशल कुमार, ब्लाक प्रमुख दिनेश उर्फ धारा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
बिसौली में किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
बिसौली। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर गुरुवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर बतौर मुख्य अतिथि सपा सांसद ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यासीन अली उस्मानी ने भी विचार रखे।
बिसौली। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो हाईवे पर जाम लग गया। इससे काफी देर तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed