फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलाकार गिरे, कांवड़ यात्रा में 15 शिवभक्त घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलाकार गिरे, कांवड़ यात्रा में 15 शिवभक्त घायल

Mon, 20 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलाकार गिरे, कांवड़ यात्रा में 15 शिवभक्त घायल
उझानी (बदायूं)। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को हाईवे पर बाइकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत समेत फिसल कर गिरने से 15 कांवड़िया घायल हो गए। घायलों में दो कलाकार भी शामिल हैं, जो नृत्य करते समय ट्रॉली से पैर फिसलते ही सड़क पर गिर पड़े। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चली तो कांवड़ियों की भीड़ में फंस गई।
विज्ञापन

पहला हादसा बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। दातागंज के कांवड़ियों की टोली में शामिल कांसपुर निवासी संजीव गुप्ता (25), भिखारी लाल (35), रमेशचंद्र गुप्ता (25) और 22 वर्षीय अमित गुप्ता कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की पेट में आ गए। उसावां के गांव फतेहगढ़ निवासी विनील (22) को भी कांवड़ियों के मैजिक ने रौंद दिया। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी पप्पू (33), कबूलपुरा, बदायूं निवासी शोहित (15) और अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी रमेश कांवड़ियों की ट्रॉली पलटने से घायल हो गया। करुआ पुल के पास बरेली के कांवड़ियों की टोली में शामिल कलाकार बिसारतगंज निवासी सतीश (17) और कैलाश सिंह (19) नृत्य करते समय ट्रॉली से गिर पड़े। दोनों के पैरों में चोट आई है। इसके करुआ पुल पर कांवड़ियों की ट्रॉली राहगीर युवक को रौंदते हुए पलट गई। ट्रॉली सवार तीन कांवड़ियों के चोट आई, जिन्हें घरवाले इलाज कराने के लिए बदायूं लेकर चले गए। घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चली तो रास्ते में करीब आधा घंटा तक फंसी रही।
विज्ञापन

ऑक्सीजन लगाकर बचाई कांवड़िये की जान
उझानी। कांवड़ यात्रा के दौरान बदायूं में लखनपुर निवासी नन्हे लाल का 15 वर्षीय बेटा दुर्वेश अचानक ही गश खाकर गिर पड़ा। उसकी टोली में शामिल कांवड़िये तब तक काफी दूर निकल चुके थे। सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े दुर्वेश को एक बाइक सवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। दुर्वेश को तेज बुखार था। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो फार्मेसिस्ट नथन सिंह ने ऑक्सीजन का मास्क लगा दिया। हालत में सुधार होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed