फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अंबियापुर समेत पांच ब्लॉक डार्क जोन में शामिल

अंबियापुर समेत पांच ब्लॉक डार्क जोन में शामिल

Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंबियापुर समेत पांच ब्लॉक डार्क जोन में शामिल
अंबियापुर समेत पांच ब्लॉक
विज्ञापन

डार्क जोन में शामिल
बिसौली, आसफपुर सेमी डार्क जोन में
शहर समेत आसपास के ब्लाकों में भी वाटर लेवल होने लगा कम अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अंधाधुध जल दोहन से धरती की कोख सूखती जा रही है। भूगर्भ से जल का भंडार कम होने लगा है। पिछले कई वर्षों से भूजल दोहन के चलते सभी ब्लॉकों में जलस्तर गिर रहा है। बारिश कम होने से भूगर्भ जल की स्थिति और अधिक खराब होने लगी है। पिछले पांच सालों से जिले के पांच ब्लाक डार्क जोन में शामिल किए गए हैं। जबकि दो ब्लाकों को सेमी डार्क जोन श्रेणी में रखा गया है।
पिछले वर्षों में बेइंतहा भूजल दोहन के चलते सभी ब्लाकों का जलस्तर गिरता जा रहा है। बारिश कम होने से भूगर्भ जल की स्थिति का संतुलन और अधिक बिगड़ने लगा है। यूं तो पानी का उपयोग हम लोग साल भर करते हैं। मगर बरसात बमुश्किल तीन से चार महीने ही होती है। इसके बावजूद अच्छी बरसात होने पर काफी हद तक भूजल का भंडार हो जाता है। मगर मौजूदा समय में हो रहे जमकर जलदोहन ने हालात को बिगाड़ दिया है। इसके चलते जिले के अंबियापुर ब्लाक क्रिटिकल जोन की श्रेणी में आ गया है। यहां पर वाटर लेवल काफी नीचे खिसक गया है। जबकि इस्लामनगर, सहसवान, उझानी और कादरचौक ब्लाक डार्क जोन में है। यहां पर स्थिति बेहद चिंताजनक है। इसमें उझानी और कादरचौक पिछले साल डार्क जोन में शामिल हुए थे। जबकि बिसौली और आसफपुर सेमी डार्क जोन में शामिल हुए है। अगर जल्द ही यहां पर लोगों ने जलदोहन को कम नहीं किया तो आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबकि इन ब्लाकों के अलावा शहर समेत जगत, म्याऊं में भी वाटर लेवल कम हो रहा है। लोगों को कहना है कि वहां पर सरकारी हैंडपंप पानी छोड़ चुके है।
विज्ञापन

---
हर गांव में एक तालाब खोदा जा रहा है। इससे काफी हद तक वॉटर लेवल पर फर्क पड़ेगा। साथ ही लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। लोग स्वयं भी इस ओर प्रयास करें। विभाग अपने स्तर से लगातार काम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश चंद्र सक्सेेना, सहायक अभियंता लघु सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed