फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पौधे लगाएं, पर्यावरण शुद्ध बनाएं

पौधे लगाएं, पर्यावरण शुद्ध बनाएं

Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पौधे लगाएं, पर्यावरण शुद्ध बनाएं
फोटो:7,12,13,15, 16
विज्ञापन


पौधे लगाएं, पर्यावरण शुद्ध बनाएं
जिले भर में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, पौधरोपण किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को जिले भर में कार्यक्रम हुए। कहीं गोष्ठी आयोजित की गई, किसी ने पौधरोपण किया। सबने एक ही संदेश दिया- पौधे लगाएं, पर्यावरण शुद्ध बनाएं।
एसएसपी अशोक कुमार ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस कार्यालय में पौधरोपण किया। अखिल भारतीय मौर्य महासभा की ओर से भी पौधे लगाए गए। नगर पालिका परिषद परिसर में दीपमाला गोयल ने पौधरोपण किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से प्रधानाचार्य अल्पना कुमार आदि ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी पूजा वर्मा ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। डायट परिसर स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रियंका चौधरी, सुशील चौधरी ने पौधरोपण किया। हेल्पिंग मॉस फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रमा मिश्रा के नेतृत्व में जिला पुरुष चिकित्सालय में पौधे लगाए गए। केसरिया हिंदुस्थान निर्माण संघ के पदाधिकारियों और बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन दीपमाला गोयल, बरेली मंडल प्रभारी युवा मोर्चा प्रशांत शर्मा ने गांधी मैदान में पौधरोपण किया। सरदार सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश सचिव शिवेंद्र पटेल ने टीम के साथ हरप्रसाद मंदिर में पौधरोपण किया। इधर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय एनएसएस की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन गोष्ठी का आयोजन किया गया। ऐस पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित गोष्ठी में निदेशक रचित गोयल ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन

दातागंज। ब्लाक परिसर में सीडीओ संदीप कुमार, एसडीओ दिनेश कुमार सिंह आदि ने पौधारोपण किया। सीडीओ ने कहा कि पेड़ों के कटान की वजह से आज पर्यावरण की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसलिए हर नागरिक को चाहिए वह एक पौधा अवश्य लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन शीतल गुप्ता ने किया पौधरोपण। साथ ही पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। उसहैत। चेयरमैन सैनरा वैश्य ने प्राचीन प्राथमिक विद्यालय में 11 पौधे रोपे और पर्यावरण की सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय के समर कैंप में उपस्थित बच्चों को पर्यावरण का मानव जीवन में महत्व पर बच्चों को अवगत कराया।
मूसाझाग। आमगांव प्राथमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक रामबहादुर ने लोगों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी।
वजीरगंज। गोठा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत प्रभारी ब्यौली प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि हम तभी सुरक्षित हैं। जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित है, इको क्लब प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय व राथमिक विद्यालय आमगांव के प्रधानाध्यापक रामबहादुर ने कहा कि हमें अभी सचेत होने की आवश्यकता है। उन्होंने पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौर की स्काउट गाइड टीम ने विद्यालय में पौधरोपण किया।

बिसौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर में समाजसेवी सागर बजाज ने परिवार सहित पौधरोपण किया। साथ ही मई 2018 में शत प्रतिशत उपस्थित रहे 55 छात्र- छात्राओं को पुरस्कार बांटे। विदित रहे कि विद्यालय के शिक्षक कुंवरसेन की ओर से गत वर्ष की तरह इस साल भी नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मावकाश में सुबह दो घंटे विशेष कक्षाएं चलाई जा रही है। इस मौके पर विद्यालय संरक्षक धूमसिंह यादव, प्रधान मेवाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed