फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रूबी की खोज में जुटे गोताखोरों को गंगा में मिला अज्ञात शव

रूबी की खोज में जुटे गोताखोरों को गंगा में मिला अज्ञात शव

Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रूबी की खोज में जुटे गोताखोरों को गंगा में मिला अज्ञात शव
रूबी की खोज में जुटे गोताखोरों को गंगा में मिला अज्ञात शव
विज्ञापन

कछला घाट पर ननाखेड़ा निवासी लड़की की गुमशुदगी का मामला
गंगा में लोग जलप्रवाह कर जाते हैं अविवाहितों के शव
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बुद्घ पूर्णिमा वाले दिन गंगा नहाते समय गुम ननाखेड़ा निवासी ग्रामीण की बेटी की गुमशुदगी के मामले में परिजन तीसरे दिन भी गंगाघाट पर डटे रहे। उन्होंने गोताखोरों के जरिये पश्चिमी छोर पर काफी दूर तक तलाश भी कराई। खोजबीन के दौरान गोताखोरों के हत्थे एक शव आ गया, लेकिन वह रूबी का नहीं था। बाद में उसका प्रवाह कर दिया गया।
गुम रूबी का पिता राजेंद्र शर्मा अपने परिजनों और गोताखोरों के साथ बुधवार सुबह में फिर कछला गंगाघाट पर पहुंच गया। उसने गोताखोरों को बुलाकर गंगा के पश्चिमी छोर कादरचौक की ओर से खोजबीन कराई। नाव के जरिये करीब दो किलोमीटर तक खोजबीन में लगे गोताखोरों को पूर्वाह्न एक शव मिल गया। उसे बाहर निकाल कर देखा तो वह भी किसी युवती का था। राजेंद्र समेत उसके घरवालों ने शव को देखा लेकिन उसे रूबी का शव होने से इंकार कर दिया। बाद में गोताखोरों ने उसे फिर से गंगा में बहा दिया। गोताखोरों की मानें तो कुछ लोग अविवाहित शव का दाह संस्कार करने की बजाय उनका जलप्रवाह कर देते हैं। यह शव भी उन्हीं में से कोई था।
विज्ञापन

शाम तक रूबी की खोजबीन का काम चला। गोताखोरों ने रूबी के पिता को यह भी बताया कि कोई भी अगर गंगा में डूब जाता है तो उसका शव 24 घंटे के बाद गंगा में उतराने लगता है। बता दें कि गंगा में जल स्तर भी काफी कम है, लेकिन रूबी का पता नहीं लगने से उसके घरवालों की परेशानी बढ़ गई है। गुम लड़की का पिता शाम को कछला चौकी पर भी पहुंचा। पुलिस ने घरवालों को आसपास इलाके में भी खोजबीन करने की सलाह दी है। इधर, चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि रूबी को डूबते हुए किसी भी परिजन ने नहीं देखा था। उन्होंने गंगा में कोई शव मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed