{"_id":"5ad0ae064f1c1bd92b8b4568","slug":"141523625478-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप की दीवार में घुसी रोडवेज, मिस्त्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप की दीवार में घुसी रोडवेज, मिस्त्री घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
roadways bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कशॉप में मरम्मत को आई एक रोडवेज बस शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे उसका काफी हिस्सा वॉटर वर्क्स रोड पर जा गिरा। दीवार के दूसरी ओर एक युवक टेंपो की रिपेयरिंग कर रहा था, जो दीवार की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कबूलपुरा निवासी सलमान (18) पुत्र महबूब वॉटर वर्क्स रोड पर रोडवेज वर्कशॉप की दीवार के किनारे बैठकर टेंपो की रिपेयरिंग कर रहा था। उसी समय रोडवेज वर्कशॉप के अंदर पहुंची बदायूं डिपो की बस ने वर्कशॉप की दीवार में टक्कर मार दी, जिससे वर्कशॉप की दीवार वॉटर बक्स रोड की ओर गिर गई। दीवार का कुछ हिस्सा टेंपो मिस्त्री सलमान के ऊपर भी जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। इस हादसे में रिपेयरिंग हो रहा टेंपो भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही आस-पास के कई दुकानदार पहुंच गए। उन्होंने टेंपो मिस्त्री को वहां से निकाला। दुकानदारों ने बस चालक को भी तलाश किया था, लेकिन वह दीवार गिरते ही मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे अन्य रोडवेज चालकों ने बताया यह बस रिपेयरिंग के लिए आई थी। बस में किसी दूसरी बस ने टक्कर मारी थी, जिससे वह दीवार में जा घुसी।
विज्ञापन
दीवार के पास कुछ जगह खोखली हो गई थी। हम निर्माण कराने बाले ही थे कि वह इससे पहले गिर गई। अगर दीवार किसी बस की टक्कर से गिरी है, तो इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं इसका पता करता हूं। -राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन