फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दक्षता परीक्षा में चुने मेधावी, सम्मानित किया

दक्षता परीक्षा में चुने मेधावी, सम्मानित किया

Sun, 03 Dec 2017 07:51 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
दक्षता परीक्षा में चुने मेधावी, सम्मानित किया
मेधावी सम्मा‌नित - फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी ब्लॉकों में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

सालारपुर में डीएम ने लिया जायजा, विधायक ने बांटे पुरस्कार


बदायूं। शासन की पहल पर प्राइमरी स्कूलों के मेधावियों को चुनने की कवायद एक कदम और आगे बढ़ गई। रविवार को जिले के सभी 15 ब्लॉक मुख्यालयों पर विषय आधारित दक्षता परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में कक्षा 5, 6, 7 एवं 8 के कुल 5728 के सापेक्ष 4977 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसमें चयनित मेधावियों को पुरस्कार बांटे गए।
सिलहरी। सालारपुर ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता विज्ञानानंद वैदिक इंटर कॉलेज में कराई गई। इसमें पूरे ब्लॉक के स्कूलों से चयनित मेधावी बच्चों ने भाग लिया। कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा पांच के आदेश कुमार, अवनेश, सूरज पटेल, सोनू, जितिन कुमार, कक्षा छह के जैकी कुमार, फैजान, अतुल कुमार, गुंजन और वैष्णवी, कक्षा सात के ध्रुव कुमार, हसनूर, मनोज यादव, मानसी कुमारी, भगवान दास शाक्य, कक्षा आठ में अनवार, रजत कुमार, कासिम अली, बबली शर्मा और प्रियांशी ने स्थान हासिल किया। इन बच्चों को 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली परीक्षा में शामिल किया जाएगा। विजेता बच्चों को शहर विधायक महेश गुप्ता ने पुरस्कृत किया। वहीं, डीएम दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा का जायजा लिया। बीडीओ सच्चिदानंद, बीईओ अजय कुमार ने निर्देशन किया। वहीं, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, राजीव राठौर, केशव पटेल, सचिन सक्सेना, मोहरपाल सिंह, कल्याण दास गुप्ता, वीरेश राठौर व जमाल खां का भी परीक्षा में सहयोग रहा।
विज्ञापन

कादरचौक। विषय आधारित दक्षता परीक्षा का आयोजन बीईओ प्रवीन शुक्ल के नेतृत्व में किया गया। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर हुई परीक्षा में न्याय पंचायत स्तर पर हर कक्षा में विजयी पांच बच्चों ने भाग लिया, परीक्षा में प्रथम बार उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग की गई। चयनित 160 बच्चों में 153 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। विजयी छात्र-छात्राओं को शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बृजेश यादव, डॉ. जुगल किशोर, कृष्णपाल शाक्य, रामवीर सिंह यादव, प्रवीण कुमार, सुधा मिश्रा, अरुण दुबे, सर्वेश राठौर, विवेक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर परीक्षा में सात न्याय पंचायतों के 84 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृतिचिह्न और माल्यार्पण कर बीईओ वजीरगंज ने सम्मानित किया। परीक्षा के प्रभारी प्रभाकर मिश्रा तथा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता रहे। बीईओ वजीरगंज सर्वेश कुमार तथा एडीओ शंकरलाल पाल के निर्देशन में परीक्षा कराई गई। इसमें कमला देवी, राजेंद्र शर्मा, दिनेश सक्सेना, तारिफ अली, गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार तथा शिक्षक गुरवचन सिंह, मनोज कुमार वार्ष्णेय, कुसुमा पाठक, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed