{"_id":"59c004644f1c1b37688b5372","slug":"141505756260-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन कार्यक्रम में दातागंज क्षेत्र के किसानों को बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन कार्यक्रम में दातागंज क्षेत्र के किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज। ढिलवारी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मैमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित ऋण मोचन कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र क्षेत्रीय भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने बांटे।
सांसद ने कहा कि प्रथम चरण में दातागंज तहसील क्षेत्र के किसानों का 40 करोड़ का कर्जा माफ हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आयु दोगुनी करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के हित में जो भी कदम हैं उन्हें सरकार उठा रही है। इससे पहले किसी सरकार ने किसानों के इतने कर्ज माफ नहीं किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह, रवेंद्र सिंह, राजीव तोमर, विनोद अग्रवाल, नितेश जौहरी, गोपाली सिंह, एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी के साथ ही सभी बैंकों के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन