{"_id":"593d62d34f1c1b20238b45a6","slug":"141497195219-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित हिंदू ही देश को सिरमौर बना सकता है: साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित हिंदू ही देश को सिरमौर बना सकता है: साध्वी
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदायन(बदायूं)। संगठित हिंदू ही देश को सिरमौर बना सकता है। गाय और गंगा हमारी माता है उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। ऐसे ओजस्वी भाषणों से जनता में साध्वी प्राची ने राष्ट्रभक्ति की लहर भर दी। क्षेत्र के गांव राजपुर रोशननगर में हिंदू युवा वाहिनी बदायूं की ओर से आयोजित हिंदू चेतना रैली को संबोधित करते हुए नेता साध्वी प्राची ने पूछा कि क्या हमें आजादी बिना खड्ग और बिना ढाल के मिलना संभव था। आजादी कुर्बानियों से मिली।
उन्होंने कहा कि हिंदू को संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हमारे सैनिक सीमा पर आतंकवादियों से जूझ रहे हैं तो हमें भी संगठित होकर देश के गद्दारों को खत्म करना होगा। तभी देश विश्वगुरु बन पाएगा। पुलिस प्रशासन को भी आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अब सपा सरकार का खुमार अपने दिलो दिमाग से निकाल कर सही से काम करें। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर दंगा फसाद करने वालों से हमें सावधान रहते हुए उन्हें चिह्नित करना होगा। इसके लिए एकजुटता परमावश्यक है। इस दौरान गोरक्षपीठ गोरखपुर के योगी शांति नाथ महाराज, धीरज सक्सेना राष्ट्रीय मंत्री गंगा महासभा, आदेश शर्मा, नितिन सक्सेना, ठाकुर अंकित कुमार सिंह, विपिन प्रधान, गंगाराम शास्त्री, राजेश पालीवाल, अमित चौधरी, कमल गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।