फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1412 e-rickshaws running without registration seized

Budaun News: बिना पंजीकरण चल रहे 1412 ई-रिक्शा सीज

Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
1412 e-rickshaws running without registration seized
पुलिस लाइन में खड़े ई-रिक्शा। संवाद - फोटो : एसोसिएशन
बदायूं। बिना नंबर चल रहे ई-रिक्शा पर शासन से कार्रवाई के निर्देश के बाद जिले में एक से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 1412 ई-रिक्शा सीज किए गए। अब इनको कबाड़ में बेच दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए शासन की ओर से निर्देश मिले थे कि एआरटीओ, पीटीओ व यातायात प्रभारी टीम बनाकर कार्रवाई करें। एक से लेकर 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा का संचालन बंद कराया गया। इस दौरान करीब चार हजार से अधिक ई-रिक्शा में से 1412 को सीज किया गया। यातायात प्रभारी आरएल राजपूत का कहना है कि भले ही अभियान समाप्त हो गया हो, लेकिन बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा सड़क पर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

कोट
शहर में अधिकांश ई-रिक्शा बिना नंबर थे, वह बंद करा दिए गए हैं। देहात क्षेत्र में थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर जिम्मेदारी से काम नहीं किया है। अब देहात और कस्बों में भी चेकिंग अभियान चलवाकर अवैध ई-रिक्शों पर कार्रवाई कराएंगे। -अमरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed