फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   14 roads will be constructed, PWD has sent a proposal to the government

Budaun News: 14 सड़कों का होगा निर्माण, पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
14 roads will be constructed, PWD has sent a proposal to the government
बदायूं। सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 14 सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपये से सड़क व छोटे पुल के निर्माण कराए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में छह विधानसभा क्षेत्र बिल्सी, बिसौली, दातागंज, सहसवान, शेखूपुर और सदर हैं। प्रत्येक क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा में सड़कों का चयन स्थानीय आवश्यकता, यातायात दबाव और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर किया गया है। ग्रामीण इलाकों और कस्बों को मुख्य मार्गों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। शासन से जिन सड़कों को मंजूरी देते हुए पहले बजट आवंटित किया जाएगा। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर की कार्यवाही पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------

आवागमन और विकास को मिलेगी गति

-नई सड़कों के निर्माण से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों का जुड़ाव मजबूत होगा। इससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कार्यों में भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन--

विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा है। वहां से जिन सड़कों की अनुमति मिलने के साथ में बजट जारी होगा। उनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - देवपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
--
यह सड़कें हैं प्रस्तावित
यह है सड़कें
-भदरौल से रमनगला मार्ग 1.6 किमी
-हसनपुर हुर्रियाई से चंदी नगला मार्ग 1.30 किमी
-निजामबाद से जलालपुर मार्ग दो किमी
-अचौरा से कुआडांडा वाया वरी का नगला मार्ग 3.85 किमी
-कोठा से गुढ़ाना मार्ग 1.10 किमी
-पड़ौआ से बूचा नगला मार्ग 2.15 किमी
-गंगपुर कादरगंज मार्ग से सिवाया हामिदपुर मार्ग 2.20 किमी
-ननाई सराय पचौत से मुड़िया मार्ग 1.50 किमी
-रुकुमपुर पुख्ताा से बारी खेड़ा मार्ग एक किमी
-इकलहरा पथरामई से जसवंत मार्ग 1.60 किमी
-उघौली सिकंदाबाद मार्ग से छिद्दू नगला मार्ग 1.26 किमी
शंरकपुर से तालिबगंज मार्ग 1.10 किमी
मुझियाना खगाई से बुधपुरा मार्ग 1.50 किमी
छातागंज बरेली मार्ग हनुमान गढ़ी के पास बेहटा माधव तक 1.50 किमी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed