फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   14 cases including domestic violence and land disputes were heard.

Budaun News: घरेलू हिंसा, भूमि विवाद सहित 14 मामलों की हुई सुनवाई

Thu, 12 Mar 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
14 cases including domestic violence and land disputes were heard.
पीडब्लू डी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह।
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा सहित कुल 14 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सदस्य ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। बोलीं, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके। इस अवसर पर जनसुनवाई में आई महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य ने उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805220 तथा व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराई जा सकती है। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed