{"_id":"5c7174c9bdec22090f3fcbee","slug":"131550939337-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शनिवार को विद्यालयों को निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिले प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटा गया, वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापक के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई। बीएसए ने विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
बीएसए को ब्लॉक म्याऊं के पूर्व माध्यामिक विद्यालय हडौरा में प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालय में पंजीकृत 124 में से 38 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय की बाउंड्रीवॉल भी टूटी मिली। इस पर प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यामिक विद्यालय कोडा जयकरन में पंजीकृत 160 में से 10 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में अन्य अव्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश व्यास व सहायक अध्यापक राजेंद्र शर्मा के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। अनुदेशक गुंजन एक नवंबर से तीन माह के मातृत्व अवकाश पर थी। इनके द्वारा मातृत्व अवकाश अवधि पूर्ण होने के बाद भी विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। इस पर बीएसए ने बीईओ को निर्देशित किया कि विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या दें। दातागंज के जूनियर और प्राइमरी स्कूल बेहटा माधो और ढिलवारी प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण किया।