{"_id":"5c3b3afcbdec2273a9247fee","slug":"131547385596-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा होते ही खाते में पहुंचेगा कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा होते ही खाते में पहुंचेगा कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड में कक्ष निरीक्षकों को मिलने वाला पारिश्रमिक अब परीक्षा खत्म होते ही उनके खातों में पहुंच जाएगा। अब शिक्षकों को रुपये के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। पहले परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को महीनों इन रुपयों का इंतजार करना पड़ता था। इस वजह से काफी शिक्षक ड्यूटी करने में आनाकानी करते थे।
फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। शासन से लेकर जिला प्रशासन और विभाग लगातार अपने स्तर से नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं। शासन तक कई बार ये शिकायतें पहुंची थी कि जो शिक्षक बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करते हैं, उन्हें रुपये को लेकर महीनों इंतजार करना होता था। इसके समाधान के लिए शासन ने शिक्षकों को तत्काल भुगतान करने पर विचार किया है। इसको लेकर विभाग से शिक्षकों के खाते संबंधी जानकारी मांगी जा रही है।
इस बार बनाए 83 परीक्षा केंद्र
प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा केंद्रों को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार सेंटरों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। इस बार जिले में कुछ 83 परीक्षा केंद्र बनाए बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 79 सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
हाईस्कूल में परीक्षार्थी- 33837
इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी- 23234
कुल परीक्षार्थी- 57071
शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा संबंधी जो भी जानकारी मांगी जा रही है, वह उन्हें तुरंत दी जा रही है। पहले की अपेक्षा इस बार बोर्ड ने बदलाव किए हैं, उन्हीं बदलावों में ये भी शामिल है। शिक्षकों के बैंक खातों की जानकारी भी भेजी जा रही है।
- राममूरत, डीआईओएस