{"_id":"5bfe8cecbdec22418f491cf3","slug":"131543408876-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समसपुर कूबरी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कैंप लगाकर बांटी दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समसपुर कूबरी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कैंप लगाकर बांटी दवाईयां
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--10
-फॉलोअप-
समसपुर कूबरी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटीं दवाइयां
गला घोंटू से डेढ़ माह में चार बच्चों की मौत का मामला, प्रभारी सीएमओ ने देखे गांव के हालात
अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)। समसपुर कूबरी गांव में फैली गला घोंटू बीमारी से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। बुधवार को प्रभारी सीएमओ स्वयं टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण किया और कैंप लगाकर लोगों को दवाइयां बांटीं। साथ ही बीमार बच्चों के ब्लड सैंपल लिए।
सहसवान ब्लाक क्षेत्र के ग्राम समसपुर कूबरी में एक माह के अंतराल में गला घोंटू बीमारी से चार बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची ने सोमवार को दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इससे स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई।
यहां बता दें एक माह पहले ग्राम प्रधान वीरपाल ने सहसवान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को सूचना देकर गांव के हालात से अवगत करा दिया था परंतु स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। बच्ची की मौत के बाद मंगलवार को इसकी खबर प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह तक पहुंची। इस पर देर शाम को एक टीम भेजी गई। बुधवार दोपहर स्वयं प्रभारी सीएमओ गांव पहुंचे। उनके साथ आई टीम में शामिल डॉ. कौशल गुप्ता, डॉ. कुलदीप, डॉ. आमिर और डॉ. आकिल ने कैंप लगाया। उसके बाद एक-एक करके चेकअप शुरू किया और दवा बांटी गई। इस दौरान उन बच्चों के ब्लड सैंपल लिए गए, जो कई दिन से बीमार बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बीमारी फैलने के बारे में ग्रामीणों से बात की। इस पर गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर टीम पहले आ जाती तो बच्चों की मौत नहीं होती। सीएमओ ने इस दौरान गांव में घूमकर बीमारी फैलने के कारणों को भी तलाश किया। उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया है कि आगे कोई परेशानी हो तो तुरंत अवगत कराएं, जिससे समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके।