{"_id":"5b916578867a557ff47dd261","slug":"131536255352-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, दो घायल
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-51
रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, दो घायल
गुस्साए लोगों ने की जाम लगाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझा कर जाम लगाने से रोका। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
हादसा बदायूं मेरठ हाईवे पर शाम करीब छह बजे हुआ। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ नन्हें (27) पुत्र रामचरन बाइक से खेत से काम करके घर लौट रहा था। मोहल्ले के ही अरुण, मेघराज पुत्र पप्पू भी उसकी बाइक पर सवार थे। जब बाइक सवार डीपी डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर फ़रार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 1322 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझा कर जाम लगाने से रोका। मुजरिया पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।