फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खुशी दयाल-हीना बी के गीतों ने महोत्सव में बांधा समां

खुशी दयाल-हीना बी के गीतों ने महोत्सव में बांधा समां

Wed, 29 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुशी दयाल-हीना बी के गीतों ने महोत्सव में बांधा समां
फोटो--13,14,15,16,17,18
विज्ञापन

खुशी दयाल, हिना बी के गीतों
ने महोत्सव में बांधा समां
बदायूं गौरव महोत्सव के दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। प्रथम बदायूं गौरव महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। सुबह यज्ञ और योग शिविर हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम में सुबह 5 बजे से 6 बजे तक सतेंद्र यादव के नेतृत्व में योग शिविर लगा, जिसमें लगभग 80 लोग मौजूद रहे। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विश्व कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत नृत्य एकल एवं सामूहिक प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की डायरेक्टर मेखला सिंह पटेल रहे। जज की भूमिका में आजाद सक्सेना, उमा गौड़ रहे। संचालन नवीन सक्सेना और हरीश चंद्र सक्सेना ने किया।

दोपहर में गायन प्रतियोगिता का आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र शर्मा रहे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में खुशी दयाल ने प्रथम, मन्नत सिद्दीकी ने द्वितीय, कृपा दयाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। शौर्य शर्मा व शीराज ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। गायन सीनियर वर्ग में हिना बी ने प्रथम, अपूर्व ने द्वितीय दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनिकेत मौर्य व वसीम मियां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फहीम सैफी, रफत खान व गौरव पाठक निर्णायक की भूमिका में रहे। वहीं रात आठ बजे उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजित की गई। जिसमें इलाहाबाद और दिल्ली के कलाकारों द्वारा भरतनाट्यम, सुगम संगीत व दिल्ली के आनंद किशोर ग्रुप द्वारा ढेंढिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दीं। इस नृत्य का आयोजन बदायूं में प्रथम बार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने की। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, अनंत गोयल, हरीश सक्सेना, अनिरुद्ध शर्मा, शिवम शर्मा, समीकरण गुप्ता, तपन गुप्ता, सचिन सक्सेना, अशोक सक्सेन्ना, रामबहादुर व्यथित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed