{"_id":"5b44ea664f1c1bc5248b5a3c","slug":"131531243110-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजरिया में ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली भिड़े, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजरिया में ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली भिड़े, चालक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात मुजरिया इलाके में एक ट्रक और लकड़ी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में भिड़ गए। इसमें गंभीर चोटें ओने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बिसौली क्षेत्र में एक बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में लालपुल के निकट मंगलवार शाम एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।
मुजरिया। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब दस बजे आरके पब्लिक स्कूल के सामने एक ट्रक और लकड़ी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक ट्रक सहसवान की ओर से बदायूं जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली यूकेलिप्टिस की लकड़ी भरकर सहसवान जा रहा था। आरके पब्लिक स्कूल के सामने अचानक ट्रक का पिछला टायर फट गया। इससे दोनों वाहन टकरा गए। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बिसौली। यह हादसा दबतोरी रोड पर ग्राम बंजरिया के पास हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुराही निवासी 25 वर्षीय सूरजपाल पत्नी की विदा कराकर बोलेेेरो से बरेली के सिरौली से लौट रहे थे। बंजरिया गांव के पास सड़क पर लगा मक्का का ढेर बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें सूरजपाल, 40 वर्षीय प्रेमवती, फूलवती और कार चालक घायल हो गए। उनके पीछे से दूसरी कार में सूरजपाल के परिवार वाले थे। फूलवती और कार चालक को उस गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इसी प्रकार मक्का के ढेर पर बाइक फिसलने से अतरपुर निवासी रिंकू और उनकी पत्नी अमरवती घायल हो गईं। दंपति इस हादसे से कुछ देर पहले अपने गांव लौट रहे थे।