फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   होली से पहले अस्पतालों में सीएमओ का छापा

होली से पहले अस्पतालों में सीएमओ का छापा

Thu, 01 Mar 2018 04:56 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
होली से पहले अस्पतालों में सीएमओ का छापा
फोटो 1
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बंद मिले कैमरे, दिए सुधार के निर्देश
सीएमओ का छापा, कई निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
सीएमओ ने गुरुवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था थी पर सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और कैमरे चालू कराने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले इमरजेंसी में पहुंचे। मौके पर डॉक्टर डॉ. रियाज अहमद तैनात मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि होली पर खासतौर पर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने इमरजेंसी में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इमरजेंसी परिसर में लगे दो सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। मौके पर दोनो बंद मिले। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने सीएमएस डॉ. आरएस यादव को निर्देश दिए कि तुरंत ही इन दोनों को कैमरों को ठीक कराया जाए। साथ ही छह और कैमरे जल्द से जल्द लगाए गए। इसके बाद में सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही यहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed