{"_id":"599911334f1c1b5a188b4b00","slug":"131503203635-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से लौटे युवक को निकला डेंगू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से लौटे युवक को निकला डेंगू, हालत गंभीर
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी। पंजाब से घर लौटे एक युवक में डेंगू निकला है। निजी डॉक्टर ने पुष्टि भी की है। चार दिन पहले ही वह पंजाब से वापस अपने घर आया था। परिवार वाले फिलहाल उसका इलाज निजी डॉक्टर से कर रहे हैं।
दबतोरी क्षेत्र के गांव गुरियारी निवासी 30 वर्षीय हेमराज पंजाब में रहकर नौकरी करता है। चार दिन पहले ही वह अपने घर लौटा। उसे बुखार आ रहा था। शनिवार को परिवार वालों ने हेमराज का एक निजी डॉक्टर के यहां चेकअप कराया तो डॉक्टर ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। हालांकि, परिवार वालों ने इस बारे में सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी है। दबतोरी क्षेत्र के कई गांवों में बुखार का प्रकोप चल रहा है। लक्ष्मीपुर में दीपक, रीतेश, अहरोला गांव में सत्यपाल, अतरपुरा में मूलचंद्र, ललुआ नगला के जस्सू और गुरियारी के शंकर लाल भी बुखार की चपेट में हैं। इनका भी निजी डॉक्टरों के यहां इलाज चल रहा है।