{"_id":"6aef7e5755dc509015009ccc","slug":"13-land-related-cases-received-instructions-issued-to-investigate-and-resolve-them-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177208-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीनों से जुड़े 13 मामले पहुंचे, जांच कर निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीनों से जुड़े 13 मामले पहुंचे, जांच कर निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
बदायूं। प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस में जमीनों के मामले पहुंचते हैं। जमीनों से जुड़े विवादित मामलों का निस्तारण ठीक से नहीं हो पा रहा। शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें 13 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। डीएम अवनीश राय ने शिकायतों को सुनने के बाद राजस्व अधिकारियों को जमीनों से जुड़े मामलों की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 23 शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। सहसवान निवासी मोमिन, आसिफ जमा, धर्म सिंह, सुरेश, कल्लू, हेतराम, नन्हे आदि ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें कीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच देते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखें। शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। राजस्व विभाग की 13, पुलिस की 7, विकासखंड दहगवां, एसडीओ सहसवान, सीडीपीओ की 1-1 शिकायत सहित 23 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में एसएसपी अधीक्षक अंकिता शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
समाधान दिवस में आईं नौ शिकायतें
बिल्सी। तहसील सभागार में माह के पहले शनिवार को एसडीएम गौरव आर्य की अध्यक्षता में हुए आयोजन में राजस्व, पुलिस, बिजली, पूर्ति तथा अन्य विभागों से संबंधित नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, एसडीओ विद्युत कुलदीप कुमार सिंह, जेई राजेश कुमार सिंह, देवकीनंदन झा, रोहन सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद