फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजे सरकारी दफ्तर, पुलिस लाइन में होगी परेड

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजे सरकारी दफ्तर, पुलिस लाइन में होगी परेड

Fri, 25 Jan 2019 07:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजे सरकारी दफ्तर, पुलिस लाइन में होगी परेड
बदायूं। गणतंत्र दिवस की पूूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट समेत अन्य सभी सरकारी-अर्द्ध सरकारी दफ्तरों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में तैयारियां तेजी से चलती रहीं। पुलिस लाइन में होने वाली परेड को लेकर भी व्यापक तैयारी की गई है। बदायूं क्लब में भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

कई दिनों से गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नजारा कुछ और ही था। जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए दफ्तर पर सजावट की गई। 26 जनवरी को शहर में स्कूली बच्चों द्वारा प्रात: सात बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद देशभक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस लाइन में परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद होंगे। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित होंगे। भाषण प्रतियोगिता होगी। शाम को कछला स्थित कुष्ठ आश्रम में भी फल वितरित होंगे। बदायूं क्लब में शाम को कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। इस मौके पर पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों और युवाओं ने बाजार से झंडे के साथ ही तरह-तरह के स्टीकर भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed