फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डिवीजन इंजीनियर ने किया निरीक्षण हालात, पटरी बदलने की प्रक्रिया शुरू

डिवीजन इंजीनियर ने किया निरीक्षण हालात, पटरी बदलने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 19 Jan 2019 06:09 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
डिवीजन इंजीनियर ने किया निरीक्षण हालात, पटरी बदलने की प्रक्रिया शुरू
उझानी (बदायूं)। बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज लाइन की पटरी चटक जाने के मामले में रेलवे अफसरों ने हकीकत का पता लगाने के लिए कोशिश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह डिवीजन इंजीनियर मसूद अहमद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वैकल्पिक रूप से दुरुस्त पटरी के उस हिस्से को भी देखा जहां से वह चटक गई थी। बाद में उन्होंने इंजीनियरों के साथ ट्रॉली से रेलवे स्टेशन तक पटरी का निरीक्षण किया। डिवीजन इंजीनियर के निरीक्षण के बाद पटरी को बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। रेलवे के डिवीजन इंजीनियर मसूद अहमद ब्रॉडगेज लाइन के किमी संख्या-372/ सात-आठ के बीच शनिवार को पहुंचे। मेठ नरेशपाल से बात कर असलियत का पता लगाने का प्रयास किया। उनके साथ मौजूद इंजीनियर ने बताया कि पटरी के करीब छह-सात मीटर हिस्से को बदला जाना है। रेलवे अफसरों को भी इस दिशा में अवगत करा दिया गया है। इसके लिए जल्द ही मैकेनिकों की टीम भी मौके पर पहुंचेगी। पटरी बदलने से पहले करीब तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। डिवीजन इंजीनियर गठौना से रेलवे स्टेशन तक ट्रॉली से निरीक्षण करके लौट गए। शुक्रवार शाम को एईएन एके श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर हकीकत का पता लगाने की कोशिश की थी। बता दें कि गुरुवार रात में ट्रैकमैन फखरे आलम को रूटीन चेकिंग के दौरान गठौना के पास पटरी चटकी मिली थी। उसकी सूचना के बाद ही कंट्रोलर ने मालगाड़ी को स्टेशन पर ही करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा था। बताते हैं कि उससे पहले कासगंज-बरेली फास्ट पैसेंजर ट्रैक पर होकर गुजर गई थी।
विज्ञापन


ट्रैकमैनों को सतर्कता बरतने का निर्देश
उझानी। गठौना के पास पटरी चटक जाने के बाद रेलवे के इज्जतनगर डिवीजन के सभी ट्रैकमैनों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि ड्यूटी के प्रति सजग रहें। चेकिंग के दौरान कहीं पर भी कुछ भी नजर आए तो नजदीक के स्टेशन मास्टर को अवगत कराया जाए। बता दें कि रेलवे ने पटरी चटकने की वजह तापमान में गिरावट मानी है। ठंड के दिनों में पटरी चटक जाती है पीडब्ल्यूआई ने ट्रैकमैन फखरे आलम को पुरस्कृत भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed