फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बरेली हाईवे पर हादसा, स्कूटी सवार की मौत

बरेली हाईवे पर हादसा, स्कूटी सवार की मौत

Wed, 16 Jan 2019 05:53 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
बरेली हाईवे पर हादसा, स्कूटी सवार की मौत
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर मंगलवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए थे, जबकि युवक काफी दूर तक घिसटता चला गया। पुलिस रात भर उसकी शिनाख्त में जुटी रही। सुबह उसकी पहचान हो सकी। तब परिवार वाले मौके पर पहुंचे। चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

करीब 40 वर्षीय रमाकांत शर्मा पुत्र विष्णुनारायन शर्मा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहमीर निवासी था। वह हरप्रसाद मंदिर के सामने गोपाल कॉपी हाउस पर काम करता था। छोटे भाई श्रीकांत शर्मा के मुताबिक रमाकांत मंगलवार रात राजमहल गार्डन में दावत खाने गया था। कुछ लोगों ने उसे रात करीब साढ़े दस बजे दावत खाते हुए भी देखा था। उससे पहले उन्होंने फोन पर बात की थी, जिस पर रमाकांत ने थोड़ी देर में आने को कहा था। परिवार वाले रातभर उसका इंतजार करते रहे। बुधवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। इधर, बिनावर पुलिस की माने तो रात करीब साढ़े 11 बजे चौपाल सागर के पास हादसा हुआ। किसी वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी स्कूटी के परखचे उड़ गए। स्कूटी दो हिस्सों में बट गई। वहीं युवक वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। बाद में पुलिस उधर से गुजर रही थी। तभी हादसे के बारे में पता चला और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस रातभर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास करती रही। बुधवार सुबह शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों के हवाले कर दिया। रमाकांत की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed