{"_id":"5bfc0ac3bdec2241ce72623f","slug":"121543244483-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची एमसीआई टीम, जल्द मिलेगी पढ़ाई को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची एमसीआई टीम, जल्द मिलेगी पढ़ाई को हरी झंडी
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-8, 14
राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द
ही मिलेगी पढ़ाई को हरी झंडी
एमसीआई टीम ने अभिलेखों की गहनता से जांच की, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अब वह दिन दूर नहीं जब यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की फौज नजर आएगी। भारतीय मेडिकल परिषद (एमसीआई) की टीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक भवन और ओपीडी देखी। डॉक्टर और स्टाफ संबंधी अभिलेखों की जांच की। जांच टीम को मेडिकल कॉलेज में लगभग सब कुछ ओके मिला। एमसीआई से जल्द डॉक्टर की पढ़ाई को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
सोमवार को यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची जांच टीम में एमसीआई के डॉ. एसके सिंह, डॉ. इकबाल, डॉ. सेन गुप्ता शामिल रहे। टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद स्टाफ से बातचीत की। ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों के बारे में पूछा। ओपीडी में मौजूद मरीजों से भी बातचीत की। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन थियेटर (ओटी), माइनर ओटी, एनआईसीयू, पीआईसीयू, आईसीयू का निरीक्षण किया। शैक्षिक भवन में फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट, एनाटॉमी, सेंट लाइब्रेरी, ब्वॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल आदि का निरीक्षण किया। सूत्रों का कहना है कि एमसीआई की ओर से जारी गाइड लाइन के मुताबिक राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन में सोमवार देर शाम तक जो देखा गया, उसमें सब ठीक ठाक मिला। हालांकि मंगलवार को भी टीम के रहने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी ब्लड बैंक शुरू नहीं हुआ है। इसकी वजह से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया है। इसके चलते एमसीआई की टीम ने जिला अस्पताल जाकर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान गायब हुई लाइट
सोमवार को जिस दौरान एमसीआई की टीम मेडिकल कॉलेज में कक्षों का निरीक्षण कर रही थी। तभी अचानक लाइट चली गई, जो काफी देर तक नहीं आई। बिजली की अव्यवस्था को लेकर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई।
टीम आने पर मची अफरा-तफरी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमसीआई की टीम पहुंचने की सूचना पर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी काफी देर तक फोन पर एक-दूसरे को बुलाने के लिए सूचना देने में लगे रहे।
केंद्र सरकार की ओर से तीन सदस्यीय एमसीआई की टीम आयी है। जो दो दिन कॉलेज में रहकर निरीक्षण करेगी। आज भी उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया।
- एनसी शर्मा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज