फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों का मेला, गूंज रहे जयकारे

कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों का मेला, गूंज रहे जयकारे

Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों का मेला, गूंज रहे जयकारे
फोटो- 18 बीडीएनयूजेएचपीएच-03,04,05
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर उमड़े कांवड़िये
गूंज रहे जयकारे,आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवालयों की ओर चले
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सावन में अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही कांवड़ यात्रा के दौरान कछला गंगाघाट पर देर शाम तक कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवालयों की ओर चले कांवड़ियों की वजह से हाईवे पर भी बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
कांवड़ यात्रा के लिए उमड़ीं शिवभक्तों की टोलियों का गंगाघाट पर पहुंचने का क्रम यूं तो अब तक थमा नहीं हैं लेकिन शनिवार सुबह से ही टोलियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लग गया। शाम तक टोलियों की संख्या हजारों में पहुंच गई। आस्था की डुबकी लगाने के बाद घाट से शुरू कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में टोलियों के वाहनों पर सवार कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन से धूम मचा दी। ज्यादातर टोलियां अपने साथ कलाकारों को लेकर निकली है। भोले के भजनों पर नाचते चले कांवड़ियों में बच्चे और महिलाएं भी नजर आए। पीलीभीत जिले की कुछेक टोलियों ने शुक्रवार को इलाके में ही विश्राम भी किया। कांवड़ियों की वजह से हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। डाक कांवड़ भी इलाके से सज धज कर शिवालय की ओर कूच कर गई। डाक कांवड़ में शामिल शिवभक्तों की संख्या 50 से अधिक रही।
विज्ञापन

-----------
फोटो- 18 बीडीएनयूजेएचपीएच-05
मेन मार्केट में पहुंची बस के चालक से नोकझोंक
उझानी। शुक्रवार रात में शाहजहांपुर डिपो की एक रोडवेज बस नो एंट्री इलाके में घुस आई। बस बदायूं की ओर से बाइपास पर पहुंची तो चालक ने उसे मेन मार्केट की ओर दौड़ा दिया। चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक उससे उलझ गया। उसी दौरान मौके पर पहुंचे दरोगा शिवेंद्र सिंह ने बस का बैरंग लौटाकर मामला शांत कराया। इसे लेकर चौराहे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। ------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने देखीं गंगाघाट की व्यवस्थाएं
उझानी। एसडीएम पारसनाथ मौर्य शनिवार दोपहर में कछला गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों की संख्या में इजाफे के मद्देनजर नगर पंचायत और राजस्व कर्मियों से बात की। उन्होंने घाट पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही रात में गोताखोरों को भी सजग रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed