फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two dies after storm

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, दो लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 03 Jun 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 03 Jun 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two dies after storm
dust storm - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार को आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। वजीरगंज इलाके में आंधी के झोंके के साथ छत से नीचे जा गिरे एक किशोर की मौत हो गई। इनके अलावा आंधी के दौरान अन्य जगह हुए हादसों में कई लोगों घायल हो गए। आंधी के दौरान जिले में जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। रोड पर पेड़ गिरने से कई जगह रास्ता जाम हो गया। खंभे टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। कई जगह शनिवार को भी विद्युत अपूर्ति सूचारु नहीं हो सकी। ओरछी इलाके में आंधी के दौरान आग लगने से कई घर जल गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में मौसम ठीक रहा, रात में करीब दस बजे अचानक तेज आंधी तूफान आया। हल्की बारिश भी हुई। आंधी के दौरान मिशन कंपाउंड के पास में बिजली का खंभा टूट गया। नई सराय, नवादा समेत अन्य जगहों पर बिजली के तार टूट गए। इससे रात में घंटों पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। अधिशासी अभियंता अताउल जफर ने बताया कि आंधी बंद होने के बाद कर्मचारी लाइनें ठीक करने को लगा दिए गए थे। लाइन ठीक होने पर देर रात सप्लाई चालू कर दी गई। वन विभाग की टीमों ने रोड पर पड़े पेड़ काटकर रास्ता साफ किया।
विज्ञापन

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटाजबी निवासी 33 वर्षीय रमेश व उनकी पत्नी उपदेश देवी शुक्रवार रात अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल रखाने गए थे। रात में करीब दस बजे तेज आंधी आने पर दंपति अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में घर के पास पहुंचने पर उनके ऊपर एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। उनकी चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। मगर तब तक रमेश की मौत हो गई। जबकि उपदेश देवी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। शनिवार सुबह बिल्सी कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। क्षेत्र के गांव अगेई निवासी निबल सिंह का परिवार शुक्रवार रात घर की छत पर सोया था। रात में आंधी आने पर सभी लोग उठकर नीचे जाने लगे। तभी आंधी का तेज झोंका आया, जिससे निबल का 15 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश छत के नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन आनन-फानन में बरेली के एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुवरगांव। नगर के वार्ड एक में सुशील शास्त्री के घर की छत पर रखा टिन शेड हवा में उड़ गया। जो पड़ोस के घर में सो रहे राजू के ऊपर गिरा। जिससे वह चोटिल हो गए। डाकघर के पास रामवीर सिंह के मकान की दीवार आंधी में गिर गई। मकान में जो पुराना सामान रखा रहता था, वह क्षतिग्रस्त हो गया। थाने गेट पर नीम के पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
दातागंज। शुक्रवार की रात को आई तेज आंधी में बरेली बाईपास के साथ ही अरेला रोड पर कई खंभे टूट गए। हाईटेंशन लाइन के तारों के टूट जाने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई। नगर समेत क्षेत्र के कई गांव शुक्रवार रात से ही अंधेरे में डूबे हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पेड़ भी धराशाई हो गए। बिजली के तारों को ठीक करने का काम शनिवार को जारी रहा।
उझानी। शुक्रवार शाम को आंधी से जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के साथ ही इलाके में बत्ती गुल हो गई। देर रात तक बिजली नसीब नहीं हुई। सड़क किनारे कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। सबसे ज्यादा नुकसान गांवों में झोपड़ीनुमा घरों को हुआ। झोपड़ियों आंधी में उड़ गईं। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन लोग घरों में ही दुबके रहे।
उसावां। कस्बे के वार्ड संख्या दो में गूरा बाईपास सड़क के किनारे तरुल पाली, योगेश पाली का मकान हैं। उनकी 20 मीटर पक्की दीवार मुख्य गेट समेत गिर गई। इससे तरुल पाली दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वही वार्ड संख्या चार में राजाराम वाल्मीकि का घर भी धराशाई हो गया।

ओरछी। शुक्रवार रात में आई तेज आंधी की वजह से गांव खेड़ादास में अचानक एक घर में आग लग गई। जिसके बाद करीब आधा दर्जन घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इससे जनहानि नहीं हुई। वहीं शनिवार को एसडीएम बिसौली ने गांव में मुआयना किया। इसमें नरेश राजपूत, छत्रपाल पाली, नरपाल पाली, वीरसहय, मनोहर, ओमकार, वीर सहाय का सामान जलकर राख हो गया। वहीं दो लोग झुलस भी गए। प्रभारी निरीक्षक खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहीं पेट्रोल पंप की कैनोपी उड़ गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed