फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   now development of Blocks cannot be done on contract

अब ब्लॉकों में ठेका पर नहीं होंगे विकास कार्य

Sun, 15 Apr 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 15 Apr 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
now development of Blocks cannot be done on contract
विकास कार्यों में भ्रष्टाचार रोकने और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए शासन ने एक और कदम उठाया है। शासन ने ब्लॉक स्तर पर ठेके पर होने वाले विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। अब सारे विकास कार्य बीडीओ की देख रेख में होंगे। इस संबंध में संयुक्त विकास आयुक्त ने पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में सांसद, विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) कराता है। वहीं आरईएस संस्था भी स्वयं कार्य न कर निर्माण कार्यों को ठेकेदारों के माध्यम से कराती रही है। जिससे सांसद और विधायक निधि से होने निर्माण कार्यों पर दस फीसदी अतिरिक्त धनराशि खर्च होती है। संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने एतराज जताया है। उन्होंने सीडीओ को पत्र जारी कर कहा कि कोई भी कार्य ठेकेदारों से न कराया जाए। जिले में सांसद व विधायक निधि से भी जो भी कार्य होंगे, वे बीडीओ के संरक्षण में होंगे। इससे न सिर्फ मनरेगा मजदूरों लाभांवित होंगे। बल्कि ठेकेदारों को दी जाने वाली दस प्रतिशत धनराशि की भी बचत होगी। जेडीसी से मिले निर्देश पर सीडीओ ने आरईएस को निर्देश दिए हैं। यही नहीं विकास कार्यों के प्रस्तावों पर रोक लगाते हुए वापस कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे आरईएस के अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed