{"_id":"5aa7ee7a4f1c1bc0758b5439","slug":"121520955002-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली इलाके में चल रहा था जुआघर, 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली इलाके में चल रहा था जुआघर, 14 गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-17
कोतवाली इलाके में चल रहा
था जुआघर, 14 गिरफ्तार
55 हजार रुपये और 16 मोबाइल बरामद
फकीरी सराय में नरेश साहू के घर में हो रहा था जुआ
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फकीरी सराय के एक मकान में जुआघर चल रहा था। मंगलवार शाम पुलिस ने छापा मारकर 15 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके पास से 55 हजार रुपये व 16 मोबाइल बरामद किए गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सराय फकीर निवासी नरेश साहू पुत्र रामस्वरूप साहू के मकान में जुआ हो रहा है। सूचना बिल्कुल सटीक निकली। इंसपेक्टर ओमकार सिंह ने अपनी टीम के साथ नरेश के मकान को घेर लिया और छापा मारकर 15 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगने पर कुछ ने भागने की कोशिश की मगर भाग नहीं सके। पुलिस ने तलाशी में इनके पास से 55960 रुपये के साथ ही ताश के पत्ते, 16 मोबाइल आदि बरामद किए।
........
नेताओं के आते रहे फोन
पकड़े गए जुआरियों में कई ऐसे भी हैं जिनके नेताओं से अच्छे संबंध हैं। सो जब उनके पकड़े जाने की खबर संबंधित नेताओं को लगी तो उन्होंने पुलिस अफसरों को फोन करना शुरू कर दिया।