{"_id":"598719d64f1c1bc3708b4bdc","slug":"121502026198-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंपर जलने से घंटों ठप रही शहर में बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंपर जलने से घंटों ठप रही शहर में बिजली सप्लाई
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में रविवार को भीषण बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। खेड़ा नवादा स्थित 133 केवीए विद्युत सब स्टेशन के जंपर जलने से यहां तकनीकी खराबी आ गई। इससे शहर के कई इलाकों में घंटें बिजली सप्लाई ठप रही। बाकी इलाकों में दिन भर लोगों को ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा।
रविवार को अवकाश के दिन ज्यादातर लोग घरों में थे। उमस और बढ़े तापमान के बीच घंटों बिजली कटौती की से लोगों को परेशान होना पड़ा। शहर के शहवाजपुर, पटियाली सराय, टिकटगंज, जोगीपुरा, खंडसारी मोहल्ला, पनवाड़ी, लोटनपुरा, लोची नगला, कल्यान नगर, नई सराय समेत कई इलाकों में रविवार को दिन भर बिजली संकट बना रहा। उमस के बीच बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में शाम को पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। हालांकि, विद्युत सब स्टेशन में आई खराबी को शाम तक दूर कर लिया गया। इसके बाद सप्लाई चालू हो सकी।