फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सगे भाइयों समेत नौ को कैद, जुर्माना भी

सगे भाइयों समेत नौ को कैद, जुर्माना भी

Mon, 12 Jun 2017 07:11 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों समेत नौ को कैद, जुर्माना भी
बदायूं। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट पंकज कुमार अग्रवाल ने फौजदारी और घर में आग लगाने के मामले में नामजद सगे भाइयों समेत नौ आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल कैद और छह-छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वारदात थाना रजपुरा के गांव कहरौला गर्वी में 27 अगस्त 2009 को हुई थी। गांव के हरजीत पुत्र जगत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका गांव के ही महेंद्र सिंह, प्रेमपाल पुत्रगण रामेश्वर, धर्मवीर, महेंद्र पुत्रगण हरी सिंह और रामकिशोर पुत्र सियाराम, रनवीर पुत्र हरी सिंह, बनवारी पुत्र मथुरी, गिरिराज पुत्र कल्यान सिंह और धर्मवीर पुत्र मुन्नी लाल से पट्टे की जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। अरोपियों ने 27 अगस्त 2009 की सुबह छह बजे उसके घर में आग लगा दी। उसके पिता और भाभी को लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। आग से उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रईस अहमद अैर बचाव पक्ष के वकीलों को सुनने के बाद सभी नामजद नौ आरोपियों को दोषी करार दिया। इन सभी को पांच-पांच साल कैद और छह-छह हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माने की रकम से बतौर मुआवजा आधी रकम पीड़ित को देने का भी कोर्ट ने आदेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed