{"_id":"60087b738ebc3e30cb68d6c1","slug":"1200-personnel-will-be-vaccinated-in-the-second-session-preparations-completed-badaun-news-bly4344933184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे सत्र में 1200 कर्मियों का किया जाएगा टीकाकरण, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे सत्र में 1200 कर्मियों का किया जाएगा टीकाकरण, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
बदायूं। दूसरे चरण में 22 जनवरी को 12 केंद्रों पर 1200 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने के लिए बुलाया जाएगा। 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पालियों में टीकाकरण किया जाएगा। एक पाली में 50 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। 16 जनवरी को जिले में पांच केंद्रों पर दो पालियों में पांच सौ लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। 22 जनवरी के टीकाकरण में केंद्रों की संख्या पांच से बढ़ाकर 12 कर दी गई है।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी को पहली बार कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। पहले दिन पांच सौ में 369 लोगों ने टीकाकरण कराया था। दूसरे चरण में टीकारण शुक्रवार 22 जनवरी को होना है। गुरुवार शाम तक माइक्रोप्लान को अंतिम रूप दे दिया गया। स्थानीय स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर टीकाकरण केंद्रों की संख्या पांच से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि सभी केंद्रों पर दो-दो पालियों का आयोजन किया जाएगा। एक पाली में 50 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। इस तरह कुल 1200 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण में किसी तरह की रुकावट न आए इसके लिए सूची फाइनल करने के साथ टीकाकरण के लिए चयनित अस्पतालों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना अपडेट कर दी गई। सभी अस्पतालों को अपने संसाधन दुरुस्त करने को कहा गया है।
दूसरी डोज के लिए रिजर्व रखी जाएगी वैक्सीन
जिले को पहली खेप में 10230 कोविशील्ड और 3040 कोवैक्सीन मिली थी। इनमें जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जिला महिला अस्पताल में कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया गया था, जबकि सैदपुर और बिसौली सीएचसी पर कोविशील्ड का टीका लगाया गया था। जिन कर्मचारियों को 16 जनवरी को टीका लगाया गया था, उन्हें एक महीने बाद 15 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी। इसी तरह जिन कर्मचारियों को 22 जनवरी को टीका लगाया जाएगा उनको 21 फरवरी को दूसरा टीका लगेगा। जिसको जो वैक्सीन दी गई है उसी वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग दूसरे टीके के लिए वैक्सीन को रिजर्व में रखेगा, ताकि अगर वैक्सीन की जल्द फिर से सप्लाई न मिलने तो भी दूसरा टीका समय से दिया जा सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को को होने वाले टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। माइक्रो प्लान तैयार है। जिले में 12 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। संसाधनों और आबादी के हिसाब से केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर दो-दो पाली आयोजित की जाएंगी। फिलहाल तय किया गया है कि एक पाली में 50 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा शासन स्तर से जो भी दिशा निर्देश मिलते हैं उनके मुताबिक काम किया जाएगा।
- डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/ नोडल अधिकारी