फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   120 buses on Delhi route... yet passengers wait for hours

Budaun News: दिल्ली मार्ग पर 120 बसें... फिर भी घंटों इंतजार करते हैं यात्री

Thu, 20 Mar 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
120 buses on Delhi route... yet passengers wait for hours
रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
बदायूं। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर 120 बसों का संचालन शुरू किया है। इसके बाद भी मंगलवार देर शाम को अचानक बढ़ी भीड़ ने यातायात को प्रभावित कर दिया। करीब दो-दो घंटे लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री तो देर रात तक इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर होली के बाद लौटने वाले मुसाफिरों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मंगलवार देर रात को सैकड़ों यात्री रोडवेज की बस का इंतजार करते नजर आए।
होली के त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद नौकरीपेशा लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसके चलते शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। दिल्ली और आगरा जाने वाली बसों में यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ रही। बस आते ही तुरंत भर जा रही थी। ऐसे में कुछ लोग बस में नहीं चढ़ सके, जिनको दूसरी बस आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे स्टैंड पर एक भी बस नहीं रही, लेकिन करीब दो सौ सवारियों दिल्ली जाने के लिए बसों के आने का इंतजार करती रहीं। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि दिल्ली जाने वालों की भीड़ अधिक हो रही है। बसों बढ़ाया गया है। बाहर की बसें भी खूब आ रहीं हैं। दिन में दिक्कत नहीं हुई है। रात को दिक्कत होने की बात आई थी। एक दो दिन में भीड़ खत्म हो जाएगी। होली पर लोग नौकरी को लौट रहे हैं।

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed