{"_id":"68f53bbe2af50bb5860ac8bf","slug":"12-people-injured-in-car-collision-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149358-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कारों की टक्कर में 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कारों की टक्कर में 12 लोग घायल
विज्ञापन
सहसवान। गुन्नौर चौराहे से बदायूं की ओर जा रही एक इको में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कोल्हाई मोड़ के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायल मजदूर पेशा हैं।
दिल्ली और गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। गुन्नौर चौराहा से बदायूं की ओर जा रही एक इको में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इको कार में सवार उझानी मोहल्ला चटैय्या निवासी फूंदन (40), गुलशन (35), अरशद (15) और चांद (10) घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार फतेहपुर थाना बिनावर निवासी रायसिंह (25), दानवीर (22), राहुल (18) और अवनीश (27) तथा नगरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली निवासी विपिन (26) और गुड्डो (24) घायल हो गए।
सूचना मिलने पर यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को रेफर कर दिया, जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।