फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12 Khatara Roadways buses of Transport Corporation marked, operations will be stopped

Budaun News: परिवहन निगम की 12 खटारा रोडवेज बसें चिह्नित, बंद कराया जाएगा संचालन

Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
12 Khatara Roadways buses of Transport Corporation marked, operations will be stopped
बदायूं। परिवहन निगम में चलाई जा रहीं खटारा रोडवेज बसों से अब निजात मिलने वाली है। इनको चिह्नित करा लिया गया है। यह बसें जिले के अलग-अलग मार्गों पर चल रहीं थीं। दो दिन पहले चिह्नीकरण शुरू कराया गया था। इसमें 12 बसों को चिह्नित हुईं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद बसों का संचालन बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम में कुल 139 सरकारी और 43 अनुबंधित बसें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही निगम को 10 नई रोडवेज बसें मिली थीं। उसी दौरान उन्हें बदायूं-दिल्ली मार्ग पर लगा दिया गया। बदायूं से गाजियाबाद तक केवल नई बसें ही जा रही हैं। पुरानी बसों को कौशांबी जिले से आगे नहीं जाने दिया जा रहा। दिल्ली में उनका प्रवेश बंद कर दिया गया है। पिछले काफी समय से परिवहन निगम में खटारा बसों के चलाए जाने की शिकायतें आ रही थीं। उनमें किसी का शीशा टूटा था तो किसी की सीट ही टूटी थी। कई बसों का फर्श तक गल गया था। इसके बावजूद उन्हें अलग-अलग मार्गों पर दौड़ाया जा रहा था।
विज्ञापन

नए एआरएम अजय कुमार सिंह ने दो दिन पहले खटारा रोडवेज बसों को चिह्नित कराने का आदेश दिया था। इससे सभी बसों की जांच शुरू कर दी गई थी। इस छानबीन में पता चला कि निगम में 12 खटारा रोडवेज बसें चल रहीं हैं। एआरएम ने बताया कि बसों को चिह्नित किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर बसों का संचालन बंद करा दिया जाएगा। बाद में उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed