{"_id":"4fce5f7f15d79afe8b564bf53e1e840a","slug":"118-came-tehsil-day-complaints-14-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस आईं 118 शिकायतें, 14 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस आईं 118 शिकायतें, 14 निस्तारित
badaun
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी तहसील दिवस में मंगलवार को डीएम ने लोगों की शिकायतें सुनी। तहसील दिवस में राजस्व, शिक्षा, चकबंदी, विद्युत, खाद्य एवं रसद से संबंधित कुल 118 शिकायतें आईं। इस दौरान 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
तहसील दिवस में डीएम ने कहा कि बेमौसम बरसात और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल सहित अन्य फसलों के नुकसान का कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा आकलन किया जाएगा और नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। तहसील दिवस में बिल्सी निवासी अवधेश पाराशरी ने शिकायत की कि उसने लगभग एक वर्ष पूर्व अपने रकबे को पूरा कराने के लिए ठीयाबंदी कराई थी। ग्राम सुराही निवासी रामकुमार एवं गुलफान सिंह ने ठीया उखाड़ दिया है। इस पर डीएम ने जांचकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ की चंद्रा देवी सहित एक दर्जन से अधिक स्वच्छकार महिलाओं ने समाजवादी पेंशन का लाभ देने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नेट से सूची निकलवाकर देखी। इसमें बिल्सी क्षेत्र में 490 लाभार्थी समाजवादी पेंशन के लिए चयनित किए गए हैं, जबकि 322 लाभार्थियाें के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। भिलौलिया के श्याम सिंह को पीएनबी प्रबंधक पर नोड्यूज न देने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने तत्काल नोड्यूज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मशकूर अली, शमत अली, शिव ओम शर्मा, नत्थू लाल एवं राम लाल को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित कराए गए।
डीएम शंभूनाथ के निर्देश पर एसडीएम विधान जायसवाल ने संपूर्ण तहसील क्षेत्र में विरासत दर्ज करने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब 80 विरासत दर्ज की गईं। सभी वारिसों के नाम खतौनियों में दर्ज करके डीएम ने तहसील दिवस के बाद मोहम्मद रजा, महावीर, नरेंद्र, सतीश कुमार, महिपाल, अनेकपाल, सखावत, सिपाही लाल, राजू, हरिओम, गंगा देवी, हर बिलास एवं रवेंद्र कुमार को नि:शुल्क खतौनियों का वितरण किया गया। तहसील दिवस में एसएसपी सौमित्र यादव, एसडीएम विधान जायसवाल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग समीर कुमार, सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।