{"_id":"5cd7219cbdec22076b5ef1ef","slug":"11557602716-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कादरचौक का निरीक्षण किया, साथ ही कादरचौक के उच्च और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/ इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं पर चर्चा की।
शनिवार को बीएसए दोपहर के समय अचानक कादरचौक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंच गए। वहां पर प्रधानाध्यापकों/ इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की बैठक के दौरान बच्चों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। बीएसए ने बताया कि डीएम दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षा के महत्व को बताते हुए छात्र उपस्थिति को बढ़ाया जाए। उन्होंने विकास क्षेत्र के शिक्षकों के चिकित्सा, प्रसूति, बाल्य देखभाल, गर्भपात, एवं अवैतानिक अवकाश को उपस्थिति और सेवा पंजिका में मिलान किया। इसमें पाया कि शिक्षक/शिक्षिकाओं की ओर से जो चिकित्सा अवकाश लिए हैं, वह बीईओ कादरचौक/ सक्षम अधिकारी के द्वारा स्वीकृत हैं। बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से उन्होंने स्पष्टीकरण भी मांगा है। कहा कि 13 मई को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब दें, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की बैठक ली, साथ ही उनसे बच्चों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। जो प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक नहीं आए, उनसे जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए