फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बच्चा चोर का पता चला तो पीछे हटे विभागीय अधिकारी

बच्चा चोर का पता चला तो पीछे हटे विभागीय अधिकारी

Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
बच्चा चोर का पता चला तो पीछे हटे विभागीय अधिकारी
बदायूं। दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मानसिक मंदित महिला के बच्चे को चोरी करने की कोशिश के मामले को अब स्वास्थ्य विभाग ही दबाने के प्रयास में है। शुरुआत में यह आरोप दातागंज पुलिस पर लगा था। कहा गया था कि विभाग की ओर से तहरीर दे दी गई है लेकिन पुलिस ही कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती लेकिन हद तो तब हो गई, जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खुद बच्चा चोर का नाम उजागर किया और बाद में इस मामले को रफादफा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अगर महिला मानसिक मंदित न होती तो शायद उसके बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाले जेल में होते, फिर महिला भी उनका पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले को गंभीरता से लेता और पुलिस भी उसकी सुनती। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के ढीले पड़ने की वजह महिला की मानसिक स्थिति रही। इसका फायदा उठाते हुए उसके बच्चे को चोरी करने की कोशिश की गई। वह तो उसका नसीब अच्छा था, जिससे बच्चा चोरी का प्लान फेल हो गया।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात तो यह है कि इस मामले की जांच स्वयं सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शुरू की थी। उन्होंने एक-एक करके स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों के बयान लिए थे। इस दौरान एक आशा वर्कर का नाम सामने आया था। यह भी आशंका जताई गई थी कि एक कर्मचारी भी मिला हुआ है। यहां तक कि इन कर्मचारियों की, जिसको बच्चा देना था, उससे बात हो गई थी। वह दंपती भी कहीं बाहर के नहीं थे, बल्कि कस्बे के ही रहने वाले हैं। इतना सबकुछ खुलासा होने के बावजूद मामले को दबा दिया गया। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को नोटिस भेजकर सिर्फ खानापूर्ति की, नहीं तो अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने जवाब भी दे दिया होता और उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------बड़ी आश्चर्य की बात है यह, इतना सबकुछ हो गया और यह खबर मेरे पास तक नहीं आई। जब सुुरक्षा तंत्र फेल हो जाता है, तब ऐसी घटनाएं होती हैं। मैं खुद इस मामले को देखती हूं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
- डॉ. प्रमिला गौड़, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed