{"_id":"5c6c4b89bdec224bbb20a69c","slug":"11550601097-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घापूर्वक मनाई गई संत रविदास की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घापूर्वक मनाई गई संत रविदास की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले भर में मंगलवार को संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने संत को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सरला चक्रवर्ती के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
प्राचार्य डॉ.साधना अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास एक ऐसे व्यक्ति थे जो जीवन पर्यंत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ते रहे और देश को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास करते रहे। स्वयंसेविका अंजली शर्मा, आरती श्रीवास्तव, रजनी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ.शुभ्रा महेश्वरी समेत प्रेमलता, लवली, कार्तिका, उमा शर्मा आदि स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
युवा संकल्प सेवा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर सभागार में कार्यक्रम कर संत रविदास को याद किया गया। पुनीत कुमार कश्यप, योगेंद्र सागर, विशाल वैश्य, प्रयाग सिंह, जॉनी कश्यप, आशुतोष पाठक आदि मौजूद रहे।
युवा मंच संगठन एवं संत रविदास सेवा न्यास की ओर से शिवपुरम स्थित संत रविदास धर्मशाला पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संत रविदास व देश के अमर जवान शहीदों के चित्र पर पुष्प समर्पित किए गए। इस मौके पर शहीदों को समर्पित काव्यपाठ किया गया। अशोक खुराना, रामबहादुर व्यथित, ध्रुव देव गुप्ता, वीरेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।
उघैती। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा संत रविदास और शिवाजी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष पुलेन्द्र सिंह यादव, विनोद भारद्वाज, होशियार सिंह, आराम सिंह, अजब सिंह, सत्यम प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह, भारत सिंह चौहान, मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।