{"_id":"5c06731ebdec2241ac3bcae4","slug":"11543926558-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के चलते एक किशोरी की और मौत कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के चलते एक किशोरी की और मौत कई बीमार
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा। सोमवार को कुंवरगांव इलाके में एक युवक की बुखार से मौत हो गई थी। मंगलवार को जरीफनगर इलाके में बुखार से एक किशोरी की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला निवासी अल्हामहर की 12 वर्षीय पुत्री मैरिस की तेज बुखार से मौत हो गई। अल्लामहर ने बताया कि मैरिस को सोमवार को तेज बुखार आया था। परिवार वालों ने उसे गांव के डॉक्टर से दवा दिलाई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को तेज बुखार के चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां संक्रामक बीमारी फैली हुई है। मगर किसी भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने यहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया है। इसके चलते गांव में अनेक बच्चे बुखार से पीड़ित है, जो गांव में झोलाछाप डॉक्टरों से दवाइयां लेकर उपचार करा रहे हैं। रसूलपुर कला के बाशिंदों ने गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है। ब्यूरो