{"_id":"5bfe9dccbdec22415774e7f5","slug":"11543413196-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर पर काटे जाएंगे केस डायरी के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर पर काटे जाएंगे केस डायरी के पर्चे
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अब कंप्यूटर द्वारा पुलिस के सीसीटीएनएस पोर्टल पर पर्चे काटे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल सीसीटीएनएस पर एफआईआर, जीडी, चार्जशीट और मुकदमा खत्म करने की रिपोर्ट ऑनलाइन करने का कार्य काफी समय पहले हो चुका है। इससे लाभ भी हुआ है। इससे एक तो लोगों को इधर-भटकने की जरूरत नहीं पड़ती। दूसरा यह कि सारा डाटा ऑनलाइन है।
अब विवेचक की केस डायरी भी ऑनलाइन होने जा रही है। केस डायरी के पर्चे भी सीसीटीएनएस पोर्टल पर कंप्यूटर पर टाइप करके काटे जाएंगे। इससे न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान केस डायरी पढ़ने में परेशानी नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ विवेचकों की लिखावट इतनी खराब होती है कि क्या लिखा है दूसरा व्यक्ति नहीं पढ़ सकता।
इस संबंध में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रक्रिया सभी थानों में जल्द लागू होगी। उम्मीद है कि मार्च 2019 तक इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
केस डायरी के पर्चे कंप्यूटर द्वारा सीसीटीएनएस पोर्टल पर काटे जाएंगे। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी