{"_id":"5bbe4b70867a55284f4757c0","slug":"11539197808-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी अर्द्धधकुंभ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी अर्द्धधकुंभ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं / कादरचौक। मिनी अर्द्धकुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गईं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने यहां पहुंचकर मेला स्थल के चयन को जायजा लिया। मेला स्थल सीमावर्ती जिला कासगंज में आता है इसलिए बदायूं जिला प्रशासन को मेला लगाने की अनुमति शासन स्तर से लेनी पड़ती है। मेला 16 नवंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 23 नवंबर को होगा।
कटरी की रेतीली जमीन पर हर साल गंगा किनारे मिनी अर्द्धकुंभ मेला लगता है। लाखों की संख्या में कई राज्यों के श्रद्धालु यहां आते हैं। मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। चूंकि अब मेले का समय नजदीक आ रहा है सो प्रशासन तैयारियों में जुटने लगा है। एडीएम रामनिवास शर्मा, एसपी सिटी जेके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी राघव, बाढ़ खंड के एई राजीव कुमार, जिला पंचायत के एई लालता प्रसाद आदि ने मेला स्थल को यहां का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी तरफ भ्रमण कर जानकारी ली। जिला पंचायत के एएनएम से बात की। एडीएम ने एसडीएम को मेला स्थल के बारे में अनुमति लेने को शासन को पत्र भेजने को कहा।